एस एल सी- स्टूडेंट लेड कांफ्रेश का गुरुकुल में हुआ शानदार आयोजन
स्टूडेंट लेड कांफ्रेस में शिक्षक के स्थान पर बच्चों ने किया अनेक विषयों का प्रेजेंटेशन।।
पालकों ने अपनी क्विज एवं लीड ऐप प्रेजेंटेशन में सहभागिता दर्ज की।
बरघाट -
ह्यूमन रिसोर्सेस फेडरेशन के अनुसांगिक शैक्षणिक संस्थान गुरुकुल पब्लिक
स्कूल बरघाट में गत दिवस स्टूडेंट लेड कांफ्रेंस का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें
कक्षा नर्सरी से सातवीं तक के (Student) विद्यार्थियों ने तरह तरह के विषयों के
अनुरूप अपने मॉडल्स चार्ट्स पोस्टर्स गेटअप एवं प्रैक्टिकल के माध्यम से
संबंधित जानकारी शिक्षकों एवं पालकों के समक्ष प्रस्तुत किया। एस एल सी के
इस कार्यक्रम में संस्था प्रबंध निदेशक नरेश सिंह राजपूत, प्राचार्य
ज्योति सिंह राजपूत तथा सह प्राचार्य नितेश गौतम, लीड कॉर्डिनेटर भाव्या
राजपूत, एकेडमिक कॉर्डिनेटर दीक्षा पटले, (Sports) स्पोर्ट ऑफिसर निशाद खान एवं सभी
शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यकम में संस्था के फाउंडर मेंबर कुंवर सिंह
राजपूत एवं विष्णु प्रसाद साहू, पालक शिक्षक संघ से अनिरुद्ध तिवारी एवं
अशफाक अंसारी, अखंड ज्योति प्राचार्य भगत सिंह ठाकुर एवं पूर्व पार्षद
दुर्गेश नंदिनी ठाकुर मुख्य अतिथि की भूमिका में रहे। मंच संचालन श्रीमती
दीपिका वर्मा एवं ऐव्या राजपूत द्वारा किया गया। संस्था प्रबंध निदेशक (Naresh Singh Rajpoot) नरेश
सिंह राजपूत ने बच्चों के शानदार एवं प्रायोगिक प्रदर्शन पर अपने विचार
प्रस्तुत करते हुए कहा कि नई शिक्षा नीति के अनुसार बच्चों में स्किल एवं
प्रैक्टिकल ज्ञान होना अनिवार्य है, एसएलसी बच्चों को मंच प्रदान करने एवं
प्रतिभा के प्रदर्शन हेतु एक उपयुक्त कार्यक्रम है जिसमें बच्चे शिक्षक के
साथ मिलकर नई सोच को विकसित कर सकते हैं। संस्था प्राचार्य ज्योति सिंह
राजपूत ने कहा कि बच्चों में मंच के माध्यम से सामने आने एवं अपनी सोच को
विकसित करने की क्षमता में लगातार परिवर्तन देखा गया है। बच्चों के अंदर
आत्मविश्वास उत्पन्न करने हेतु एसएलसी एक बेहतर कदम हैकार्यक्रम
की शुरुआत माता सरस्वती के पूजन के साथ हुई। बच्चों द्वारा (Program ) कार्यक्रम को
लीड किया गया। स्टूडेंट लेड कांफ्रेंस में पालकों की उपस्थिति रही सभी
पालकों ने समीक्षा करते हुए कहा कि विद्यालय द्वारा किया गया यह प्रयास
सराहनीय है, इस हेतु बच्चों एवं शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। पालकों
ने एसएलसी के माध्यम से कहा कि बच्चों के साथ साथ संस्था के इस प्रयास से
पालकों को भी सीखने का मौका मिलता है। कार्यक्रम में बच्चों के साथ साथ
पालकों ने भी क्विज प्रतियोगिता में भाग लिया, संस्था द्वारा उन्हे प्राइज
दिया गया, साथ ही गुरुकुल पब्लिक स्कूल की ओर से लीड बेस्ट परफॉर्मर्स,
बेस्ट पैरेंट परफॉर्मर एवं लीड चैंपियनशिप में विजेता रहे विद्यार्थियों
एवं पालकों को सम्मानित किया गया।
Comments
Post a Comment